VIDEO: आठ हजार रुपये में होगी बाईपास सर्जरी, 40 मरीजों ने कराया पंजीकरण
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग की बाईपास सर्जरी आठ हजार रुपये में होगी। निजी अस्पताल में दो लाख रुपये से अधिक का खर्च आता है। आयुष्मान कार्डधारक और मुख्यमंत्री राहत कोष योजना के लाभार्थियों को निशुल्क सुविधा मिलेगी। अभी तक बाईपास सर्जरी के 40 मरीजों का पंजीकरण हो चुका है। ऑपरेेशन थिएटर तैयार है। अगले महीने से मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 08:50 IST
VIDEO: आठ हजार रुपये में होगी बाईपास सर्जरी, 40 मरीजों ने कराया पंजीकरण #SubahSamachar
