फतेहाबाद में पीपीपी में डेटा सत्यापन के लिए लगा शिविर, पेंशन कटने पर बुजुर्गो ने दर्द किया ब्यां
परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को दूर करने के लिए जिले में वीरवार को दो दिवसीय विशेष कैंप शुरू हुए। इन कैंपों में पीपीपी से संबंधित शिकायतों को लेकर त्रुटियां दर्ज की गई। शहर में दो स्थानों पर जबकि गांवों के लिए खंड कार्यालय में कैंप लगाए गए। इस दौरान सबसे ज्यादा पेंशन बंद होने पर बुजुर्ग पहुंचे और अपना दर्द ब्यां किया। कई बुजुर्ग ऐसे पहुंचे जो कि रो पड़े। परिवार पहचान पत्र योजना से संबंधित विभिन्न सामाजिक पेंशन जिसमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विदुर पेंशन, दिव्यांग पेंशन, अविवाहित पेंशन का डेटा भी सत्यापन किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 29, 2026, 14:20 IST
फतेहाबाद में पीपीपी में डेटा सत्यापन के लिए लगा शिविर, पेंशन कटने पर बुजुर्गो ने दर्द किया ब्यां #SubahSamachar
