Jammu: पुरमंडल और मंडल गांव में CSR फंड से शिविर

इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एनवायरमेंटल सैनिटेशन एंड पब्लिक हेल्थ द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड के अंतर्गत पुरमंडल के खड़ा मढ़ाना और मंडल गांव में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सरकार की बहुचर्चित योजना “एक पेड़ माँ के नाम” को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के किसानों को फलदार पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व आईएफएस ऑफिसर मुखरजीत. शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अपने सेवा काल में उन्होंने प्रमंडल क्षेत्र में 70 से अधिक वन क्लोजर बनवाए, जिससे बंजर भूमि हरे-भरे जंगलों में परिवर्तित हुई और स्थानीय लोगों को रोजगार मिला। लोगों ने उनके 25 वर्ष पूर्व करवाए गए पौधारोपण कार्यों को याद करते हुए उनका धन्यवाद किया। मंच पर क्षेत्रवासियों ने पुरमंडल से उत्तरबहनी विजयपुर तक गुप्त गंगा और देविका से जुड़े नालों पर चेक डैम निर्माण की मांग उठाई, ताकि गिरते जलस्तर और पानी की किल्लत से राहत मिल सके। साथ ही क्षेत्र में उपलब्ध बांस के सदुपयोग के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलने की भी मांग की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 14:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Jammu: पुरमंडल और मंडल गांव में CSR फंड से शिविर #SubahSamachar