नाहन आईटीआई में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत हुए कैंपस इंटरव्यू, 78 ने लिया भाग ।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नाहन में मंगलवार को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत एक विशेष कैंपस इंटरव्यू का सफल आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी ब्लू स्टार इंडिया लिमिटेड (कालाअंब) ने मुख्य रूप से भाग लिया। इंटरव्यू प्रक्रिया में संस्थान के 78 उत्साही प्रशिक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित एक बेहद महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के सुचारू संचालन और सफल क्रियान्वयन के लिए सरकार द्वारा प्रधानाचार्य, आईटीआई नाहन को आधिकारिक तौर पर नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित प्रशिक्षार्थियों को 16,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। सभी नियुक्तियां शुरुआती तौर पर 9 महीने की अवधि के लिए की जाएंगी। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से कैंटीन सुविधा और बस सुविधा के साथ-साथ अन्य जरूरी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 13:52 IST
नाहन आईटीआई में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत हुए कैंपस इंटरव्यू, 78 ने लिया भाग । #SubahSamachar
