चोरी के पुराने विवाद में महिला को मारी गोली, अलीगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती
सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि एक महिला को गोली लगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्काल घायल महिला को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। पूछताछ में परिजनों ने पड़ोसी शमशेर से चोरी के पुराने विवाद की बात कही है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 12:22 IST
चोरी के पुराने विवाद में महिला को मारी गोली, अलीगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती #SubahSamachar
