Chamba: लक्ष्मण क्लब में हुई चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल की बैठक

चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल की बैठक लक्ष्मण क्लब में हुई। इस बैठक में सभी पदाधिकारी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। काउंसिल के अध्यक्ष चंद्र सहगल ने कहां की नगर परिषद द्वारा जो शहर में अतिक्रमण को लेकर अभियान छेड़ा गया था। वह सराहनीय रहा। लेकिन, अब स्थिति दोबारा से वैसी ही हो गई है। सड़क के दोनों और रेहड़िया और फड़ियां देखने को मिल रही है। साथ ही दुकानदारों ने अपना सामान सड़क पर सजाया हुआ है। इसी के साथ उन्होंने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के राज्यसभा में चेहणी सुरंग का मुद्दा भी उठाया उठाने पर उनका आभार व्यक्त किया। काउंसिल में चंबा-खजियार मार्ग पर क्रेश बेरियर लगाने की मांग उठाई गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 14:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Chamba: लक्ष्मण क्लब में हुई चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल की बैठक #SubahSamachar