Chamoli: मुख्यमंत्री खेल चैंपियनशिप में अटल उत्कृष्ट जीआईसी तलवाड़ी की ईशिका ने हासिल किया प्रथम स्थान
देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री खेल चैंपियनशिप में राज्य स्तर पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी की कक्षा 9वीं की छात्रा इशिका ने 50 किलो भार वर्ग मुर्गा झपट में प्रथम स्थान प्राप्त किया।विद्यालय, न्याय पंचायत,लोल्टी विधानसभा थराली व राज्य सभा सांसद गढ़वाल से चयन होकर राज्य स्तर पर 16 फरवरी को देहरादून में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें इशिका ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया, इशिका के इस उपलब्धि पर इशिका के व्यायाम शिक्षक सुंदर सिंह कोरंगा, प्रधानाचार्य एन बी देवराडी सहित क्षेत्र वासियों ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 13:55 IST
Chamoli: मुख्यमंत्री खेल चैंपियनशिप में अटल उत्कृष्ट जीआईसी तलवाड़ी की ईशिका ने हासिल किया प्रथम स्थान #SubahSamachar
