Chamoli: लोक निर्माण विभाग थराली में हंगामा, ठेकेदारों और लेखाधिकारी के बीच हुई तू-तू, मैं-मैं
मंगलवार को थराली-देवाल और नारायणबगड़ विकासखंड के ठेकेदारों ने आपदा के समय किये गये कार्यों का भुगतान नहीं होने पर आक्रोष व्यक्त किया और लोनिवि के कार्यालय पर हंगामा किया। अपने पूर्व तालाबंदी कार्यक्रम के तहत ठेकेदार लोक निर्माण विभाग थराली के परिसर में पहुंचे। स्थिति की नजाकत को देखते हुये प्रशासन भी वहां पर पहुंच गया। उपजिलाधिकारी थराली पंकज भटट और ईई लोनिवि रमेश चंद्र के ने ठेकेदारों के साथ बातचीत की लेकिन ठेकेदार तुरंत भुगतान पर अड़े रहे। उसके बाद ईई ने लेखाधिकारी अरूण को बुलाया और पूछा कि भुगतान क्यों रूका है। जिस पर उन्होंनें नियमो और अनुबंधों का हवाला दिया और कहा कि बिल समय पर उपलब्ध नहीं कराये गये। 6 माह बाद बिल दिये जा रहे हैं। जिस ठेकेदार भड़क गये और हाथा-पाई तक की नौबत आ गई। देवाल के ठेकेदार हरेंद्र कोटड़ी, थराली के राकेश जोशी, अब्बल पिमोली और नारायणबगड़ के देवेंद्र नेगी ने लेखाधिकारी पर आरोप लगाया कि जिन ठेकेदारों ने घूस दी है उनका पेमेंट हो गया है लेकिन बॉकी ठेकेदारों को लेखाधिकारी द्वारा नियमों और समिति की स्वीकृति का हवाला देकर पेमेंट रोका जा रहा है। माहौल तनावपूर्ण देखते हुये उपजिलाधिकारी ने मध्यक्षता की और कहा कि आपदा की स्थिति में नियमों में बदलाव भी होता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 13:51 IST
Chamoli: लोक निर्माण विभाग थराली में हंगामा, ठेकेदारों और लेखाधिकारी के बीच हुई तू-तू, मैं-मैं #SubahSamachar
