प्रशासन अलर्ट: कार से भराड़ीसैंण जाएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, चमोली में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण (चमोली) पहुंचने की सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में लैंड करेगा। इसके बाद वह सीधे कार द्वारा भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे। सीएम के सड़क मार्ग से आवागमन को देखते हुए गौचर, कर्णप्रयाग से लेकर भराड़ीसैंण तक पूरे रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जगह-जगह पुलिस और सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही रूट व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 09:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


प्रशासन अलर्ट: कार से भराड़ीसैंण जाएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, चमोली में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता #SubahSamachar