सीएचसी कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप, किया प्रदर्शन; VIDEO

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने आदि समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को आशा बहू कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बाद में बैठक कर समस्याओं का निस्तारण ना होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी। सीमा सिंह ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने, कुत्ते के काटने के इंजेक्शन लगवाने सहित कई सेवाओं के नाम पर धन की मांग की जाती है। मांग ना पूरा होने पर दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 14 दिन के भीतर जांच कर कार्रवाई करने और सभी मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया। चेतावनी दी कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो एक मई को सीएचसी पर ताला बंद कर आशा कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठेंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक संयोजक रीना उपाध्याय, बृजबाला सिंह, प्रियंका सिंह, शारदा मौर्य, कामिनी सोनी, उर्मिला चौबे, उषा सिंह, आशा देवी, प्रियंका चौबे, चंदा सिंह, सुशीला आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 19:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सीएचसी कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप, किया प्रदर्शन; VIDEO #SubahSamachar