Video: धर्मशाला में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने युवा मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने शुक्रवार को धर्मशाला स्थित एचपीसीए स्टेडियम से युवा मतदाता जागरूकता साइकिल रैली पेडल फाॅर डेमोक्रेसी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से युवाओं को मतदाता पंजीकरण, मतदान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने, मतदान के अधिकार का प्रयोग करने तथा अन्य नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों तथा एसएसबी सपडी के जवानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने और मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश नंदिता गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीरज चाडला, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुरारी लाल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी दोरजे ठाकुर तथा जिला एवं उपमंडल स्तर के निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 20:26 IST
Video: धर्मशाला में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने युवा मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी #SubahSamachar
