बाल महोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, दर्शक हुए निहाल; VIDEO
नौगढ़ तहसील क्षेत्र के लालतापुर स्थित ग्राम्या संस्थान परिसर में आयोजित दो दिवसीय बाल महोत्सव में ग्रामीण अंचलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बच्चों ने स्वागत गीत, शिक्षा पर आधारित गीत और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनके कार्यक्रमों को देखकर दर्शन निहाल हो गए। बच्चों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सपा के सांसद छोटेलाल खरवार, ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव, जयप्रकाश सिंह उर्फ शेरू यादव, जिलाजीत यादव तथा संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा शिक्षा ही सबसे बड़ी संपत्ति है और बच्चों का सर्वांगीण विकास ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। यदि बच्चों को सही दिशा, उचित मंच और संस्कार मिलें, तो वे देश का भविष्य संवार सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 20:12 IST
बाल महोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, दर्शक हुए निहाल; VIDEO #SubahSamachar
