चिंतपूर्णी: मंदिर विस्तार कार्य के चलते प्राचीन मूर्तियां हटाकर वटवृक्ष के पास पुनर्स्थापित कीं

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में चल रहे विस्तारीकरण कार्य के तहत गेट नंबर तीन के पास स्थित दुकानों को गिराने का कार्य जारी है। इसके चलते गेट नंबर तीन पर स्थापित भगवान गणेश, हनुमान और भैरों बाबा की प्राचीन मूर्तियों को पूरे विधि-विधान के साथ वहां से उतारकर मंदिर परिसर में स्थित पवित्र वट वृक्ष के पास पुनर्स्थापित किया गया। बताया जा रहा है कि ये मूर्तियां लंबे समय से गेट नंबर तीन के पास लगी हुई थीं और श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र थीं। मंदिर मार्ग के विस्तारीकरण और दुकानों को हटाने के कार्य के चलते इन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मंदिर के विस्तारीकरण के तहत गेट नंबर तीन के आसपास स्थित पुरानी दुकानों को हटाया जा रहा है। इस अवसर पर पुजारी रविंदर छिंदा, राम कुमार कौल, भूषण कालिया और संदीप कालिया सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 17:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


चिंतपूर्णी: मंदिर विस्तार कार्य के चलते प्राचीन मूर्तियां हटाकर वटवृक्ष के पास पुनर्स्थापित कीं #SubahSamachar