Amritsar: 1500 से अधिक स्थानों पर स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान शुरू
संत निरंकारी मिशन की ओर से प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान के चौथे चरण की शुरुआत रविवार को देशभर में की गई। यह अभियान सुबह 8 से 11 बजे तक एक साथ 1500 से अधिक स्थानों पर चलाया गया। अमृतसर में चाटीविंड नहर, तारा वाला पुल और सुल्तानविंड पुल के आसपास सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें हजारों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सेवा कार्यों में शामिल होकर मिशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता समय की आवश्यकता है। मिशन पदाधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता के साथ लोगों में नैतिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के बाद खनकोट स्थित सत्संग भवन में विशाल सत्संग का आयोजन भी किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 13:21 IST
Amritsar: 1500 से अधिक स्थानों पर स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान शुरू #SubahSamachar
