कोच मंजू ने गांव डाया में तैयार की कबड्डी खिलाड़ियों की फौज

कोच मंजू ढांडा ने गांव डाया में खेल की अलख जगाई है। उनके इसी जज्बे की बदौलत आज गांव में सुबह-शाम 50 से ज्यादा बेटियां न सिर्फ कबड्डी का अभ्यास कर रही हैं बल्कि इस खेल में पदक जीतकर गांव का नाम भी रोशन कर रही हैं। मंजू खुद एक कबड्डी की अच्छी खिलाड़ी रही हैं। उनका भी कबड्डी के खेल में कुछ कर गुजरने का सपना था लेकिन शादी के कारण उस सपने को पूरा नहीं कर सकीं। मंजू अब कोच बनकर उसी सपने को पूरा करने में जुटी हुई हैं। मंजू ने बताया कि स्कूल में पढ़ते हुए मैंने कबड्डी खेलना शुरू किया। इस दौरान मैंने राज्य स्तर पर अंडर 17-19 की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मैंने अंडर 17 में राज्य स्तर पर रजत पदक भी हासिल किया था। 12वीं के बाद मैंने कॉलेज में दाखिला लिया। पहले साल मैंने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लिया। इसी साल मेरी शादी हो गई। शादी के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण मुझे खेलना बंद करना पड़ा। इस वजह से मेरा सपना भी अधूरा रह गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 10:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कोच मंजू ने गांव डाया में तैयार की कबड्डी खिलाड़ियों की फौज #SubahSamachar