VIDEO: नगर निगम के डंपर ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा, कोचिंग जाते समय पीछे से मारी टक्कर; माैके पर ही माैत
आगरा के सदर क्षेत्र में बुधवार सुबह नगर निगम के डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की जान चली गई। हादसा बुधवार को सुबह करीब आठ बजे हुआ। सेवला निवासी छात्रा रिया घर से स्कूटी पर कोचिंग के लिए निकली थी। 100 फुटा रोड, फल मंडी के पास छात्रा को नगर निगम के डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगते ही छात्रा डंपर के पहिये के नीचे आ गई। छात्रा डंपर के पहिये के नीचे फंसकर तड़पती रही। माैके पर माैजूद लोगों ने उसे पहिये के नीचे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह छात्रा को नहीं निकाल सके। छात्रा की तड़प-तड़पकर माैत हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना सदर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रोकर-बुरा हाल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 10:08 IST
VIDEO: नगर निगम के डंपर ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा, कोचिंग जाते समय पीछे से मारी टक्कर; माैके पर ही माैत #SubahSamachar
