Meerut: बढ़ती जनसंख्या पर चिंता-दो बच्चों का कानून बनाने की उठी मांग
मेरठ में सुरभि परिवार के आह्वान पर दीप एकेडमी स्कूल में शिक्षिकाओं के साथ बढ़ती जनसंख्या को लेकर चर्चा आयोजित की गई। इस दौरान तलवार दंपति ने कहा कि यदि देश में जनसंख्या वृद्धि पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया और इसके लिए कानून नहीं बनाया गया, तो आने वाले समय में भारत की आबादी 200 करोड़ तक पहुंच सकती है। दिनेश तलवार और दिशा तलवार ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दो बच्चों के कानून की मांग की जाए, ताकि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू हो सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष ने भी बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिल अग्रवाल ने की, जबकि संचालन मुकेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने तालियां बजाकर इस पहल और आंदोलन का समर्थन किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 12:05 IST
Meerut: बढ़ती जनसंख्या पर चिंता-दो बच्चों का कानून बनाने की उठी मांग #SubahSamachar
