बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने मुख्य अभियंता कार्यालय का किया घेराव
बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति को लेकर बृहस्पतिवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को ज्ञापन सौंपकर शहर की बिगड़ी बिजली व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। मनोज गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी में शहरवासियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। मुन्नालाल पावर हाउस, गल्ला मंडी और पंचवटी फीडर क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विभागीय कार्यालयों में कर्मचारी मौजूद नहीं रहते और कॉल भी रिसीव नहीं करते हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिन में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो शहर कांग्रेस कमेटी मुख्य अभियंता कार्यालय पर लगातार धरना-प्रदर्शन करेगी। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 21:12 IST
बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने मुख्य अभियंता कार्यालय का किया घेराव #SubahSamachar
