पठानकोट में होगी कांग्रेस की मनरेगा बचाओ संग्राम रैली, पार्टी महासचिव संदीप संधू ने लिया जायजा
पठानकोट के हलका भोआ की दाना मंडी तारागढ़ में 5 फरवरी को कांग्रेस की मनरेगा बचाओ संग्राम महारैली होगी। इसका आयोजन हलका इंचार्ज जोगिंदर पाल की अध्यक्षता में होगा। रैली स्थल का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संदीप संधू ने कहा कि पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम रैली का आयोजित की जा रही है। इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बड़िग, नेता विपक्ष सरदार प्रताप सिंह बाजवा लोकसभा हलका गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित हाईकमान के अन्य नेता भी पहुंच रहे हैं। ऑल इंडिया लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई गरीबों और मजदूरों के हक में मनरेगा बचाओ संग्राम मुहिम के तहत पूरे पंजाब में केंद्र सरकार की लोक वृद्धि नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से आवाज को बुलंद किया जा रहा है, जिसका हिस्सा बनकर कांग्रेस पार्टी के हाथ के साथ हाथ मिलाए। पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी की सरकार गरीबों और मजदूरों की आवाज को दबाना चाहती है जिसके चलते माननीय राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे के दिशा निर्देश अनुसार मजदूर और गरीबों की आवाज को बुलंद करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जो बीड़ा उठाया है उसका हिस्सा बनने के लिए 5 फरवरी को होने वाली दाना मंडी तारागढ़ में मनरेगा बचाव महासंग्राम रैली का हिस्सा बने और हाई कमान द्वारा भेजे गए नेताओं की आवाज को सुनकर जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पन्नालाल भाटिया, पूर्व चेयरमैन लखवीर सिंह लक्की, ब्लॉक अध्यक्ष हर्ष शर्मा, पूर्व सरपंच नाथ सिंह, कांग्रेसी नेता आशीष विज, राम सिंह व अन्य उपस्थित थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 17:15 IST
पठानकोट में होगी कांग्रेस की मनरेगा बचाओ संग्राम रैली, पार्टी महासचिव संदीप संधू ने लिया जायजा #SubahSamachar
