पठानकोट: कांग्रेस का आप के खिलाफ रोष प्रदर्शन, पंजाब सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
पठानकोट जिले के हलका भोआ स्थित अड्डा बनीलोधी में कांग्रेसी वर्करों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार की कारगुजारी को लेकर सवाल भी उठाए। पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि मौजूदा सरकार ने लोगों के साथ किए वादे पूरे न करने से लोगों में रोष है। पंजाब सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था भी चारमुराई है और पहले से ज्यादा नशा तस्करी भी बड़ी है। पंजाब सरकार हर काम में फेल साबित हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 11:32 IST
पठानकोट: कांग्रेस का आप के खिलाफ रोष प्रदर्शन, पंजाब सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप #SubahSamachar
