भिवानी के लोहारू में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

लोहारू में विधायक राजवीर फरटिया के कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोहारू शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में कांग्रेस का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक प्रतिनिधियों और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक राजवीर फरटिया के नेतृत्व में आस्था जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक द्वारा सभी नए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया तथा उन्हें लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान विधायक को 76 किलो केले से तोलकर सम्मानित किया गया। विधायक ने किसानों के बीमा क्लेम, नहरों की सफाई व जीर्णोद्धार, अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने, लोहारू अनाज मंडी से जुड़ी कानूनी समस्याओं तथा मंडी रिकॉर्ड को दुरुस्त करवाने जैसे अहम विषयों को जोरदार तरीके से विधानसभा में उठाया है। विधायक राजवीर फरटिया ने कहा कि लोहारू शहर के लोगों द्वारा कांग्रेस का दामन थामना इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास और जनहित की राजनीति के साथ खड़ी है। मैं क्षेत्र की हर समस्या को विधानसभा में मजबूती से उठाने के लिए संकल्पित हूं। इस मौके पर रामभगत सोलंकी, रूपचंद सैनी, सुभाष सैनी, रामसिंह सैनी, अमित डालमिया, राजेराम, हरपाल, पवन, देवकरण सोलंकी, रोहताश वाल्मीकि उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 14:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी के लोहारू में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन #SubahSamachar