खुर्जा में एक्शन: रिश्वतखोर मंडी सचिव गिरफ्तार, अतुल गुप्ता की शिकायत पर मेरठ एंटी करप्शन टीम का छापा

मंडी सचिव को बुधवार दोपहर को एंटी करप्शन की टीम ने एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा। इसके बाद खुर्जा कोतवाली के गए। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। आढ़त व्यापारी अतुल गुप्ता ने बताया कि उनका दशहरा गांव में आटा मिल है। मानक पूरे नहीं होने का अनावश्यक नोटिस भेज रहे थे, जिसके लिए लगातार एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पिछले सप्ताह उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मंडी सचिव के रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इसके बाद मेरठ एंटी करप्शन टीम ने अतुल गुप्ता से संपर्क किया। बुधवार सुबह अतुल गुप्ता टीम के एक सदस्य के साथ मंडी पहुंचे। जहां टीम के सदस्य ने रिश्वत लेते मंडी सचिव नाहर सिंह को रंगे हाथ पकड़ा लिया। उसके बाद उनको गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आ गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 13:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


खुर्जा में एक्शन: रिश्वतखोर मंडी सचिव गिरफ्तार, अतुल गुप्ता की शिकायत पर मेरठ एंटी करप्शन टीम का छापा #SubahSamachar