रोहतक: गोयल एकादश ने एक विकेट से मैच जीता
बुधराम राजपूत स्मृति सोसाइटी की ओर से आयोजित चौथी मास्टर पूर्णमल स्मृति अंडर-19 क्रिकेट लीग में शनिवार को बख्तावर क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच में गोयल क्रिकेट क्लब एकादश ने क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी एकादश को एक विकेट से हराया। मयंक नेहरा को मैन ऑफ द मैच व चिराग को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। पहले क्राफ्ट एकादश की टीम 30 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। क्राफ्ट एकादश की ओर से रयान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से नसीब व मयंक नेहरा ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गोयल एकादश ने 26.1 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। गोयल एकादश की ओर से चिराग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सात चौकों व तीन छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। क्राफ्ट एकादश की ओर से कुनाल ने तीन, धमेंद्र व रयान ने दो-दो विकेट लिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 10, 2026, 18:14 IST
रोहतक: गोयल एकादश ने एक विकेट से मैच जीता #SubahSamachar
