घर के पास छिपकर रह रहा था, जिला बदर किया गया बदमाश; VIDEO
पुलिस ने रविवार को टॉप-10 की सूची में शामिल बदमाश रंजीत सिंह को बखरिहवा मोड़ से गिरफ्तार किया। उसे जिला बदर घोषित किया गया था, बावजूद वह अपने घर के आसपास ही छिपकर रह रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका कोर्ट के लिए चालान कर दिया। सीओ दुद्धी राजेश राय ने बताया कि एसओ बीजपुर राजेश कुमार सिंह टीम के साथ सेवका मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर के जरिए थाने के हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर बदमाश धरतीडाड़ निवासी रंजीत सिंह के क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना मिली। बखरिहवा मोड़ के पास घेरेबंदी कर उसे दबोच लिया गया। सीओ ने बताया कि रंजीत पर मारपीट, छेड़खानी, धमकी देने सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और जिला बदर आदेशों का उल्लंघन करने वाले बदमाशों के खिलाफ इसी तरह की आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 19:12 IST
घर के पास छिपकर रह रहा था, जिला बदर किया गया बदमाश; VIDEO #SubahSamachar
