गाजियाबाद: हेलीकॉप्टर से आए दूल्हा-दुल्हन, देखने के लिए उमड़ी भीड़

गाजियाबाद जिले के शंकर विहार कॉलोनी निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता का पुत्र मधुर शुक्रवार दोपहर को अपनी दुल्हन सृष्टि को हेलीकॉप्टर से लेकर आया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र सिंघल के पुत्र मधुर सिंघल की शादी महाजनान कॉलोनी निवासी सचिन गोयल की पुत्री सृष्टि गोयल में साथ 19 फरवरी को संपन्न हुई थी। शुक्रवार को मधुर सिंघल अपनी पत्नी सृष्टि को गाजियाबाद से हेलीकॉप्टर में लेकर आया। टंकी रोड स्थित केएन इंटर कॉलेज के मैदान में बने हैलीपैड पर दोपहर करीब दो बजे हेलिकाप्टर उतरा। हैलीपैड पर थाना प्रभारी ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये थे। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए देखने वाले लोगो की भीड़ एकत्र हो गयी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 19:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गाजियाबाद: हेलीकॉप्टर से आए दूल्हा-दुल्हन, देखने के लिए उमड़ी भीड़ #SubahSamachar