नारनौल: नलापुर में ताती माता मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शहर में बासोड़ा पर्व पर मंगलवार को नलापुर में ताती माता का मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने अपने बच्चों को ताती माता की धोक लगवाई। मान्यता है कि बासोड़ा पर्व के दौरान बच्चों को माताओं की धोक लगवाने से उन्हें अनेक बीमारियों से राहत मिलती है और उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की जाती है। इसी आस्था के चलते सुबह करीब 6 बजे से ही महिलाएं और परिवार अपने बच्चों को लेकर मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर के पुजारी थानचंद ने बताया कि शहर में प्राचीन समय से ही बासोड़ा पर्व पर इस प्रकार के मेलों का आयोजन होता आ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार 11 मार्च को मोहल्ला पुरानी सराय माता मसानी में बुद्धो माता के मेले का आयोजन किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 10, 2026, 17:43 IST
नारनौल: नलापुर में ताती माता मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ #SubahSamachar
