साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 90 हजार रुपये
जनपद में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत महुली थाना पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को 90 हजार रुपये की धनराशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। साइबर क्राइम हेल्प डेस्क थाना महुली की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए यह सफलता प्राप्त की। महुली थाना क्षेत्र निवासी अनिल उपाध्याय पुत्र जयराम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फरवरी 2026 में उनके खाते से साइबर ठगी के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर हो गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू की और संबंधित माध्यमों से समन्वय स्थापित किया। पुलिस के प्रयासों के परिणामस्वरूप 27 मई को पीड़ित के खाते में 90 हजार रुपये वापस करा दिए गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 16:48 IST
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 90 हजार रुपये #SubahSamachar
