गुरुग्राम: चलती स्कॉर्पियो की छत बनी डांस फ्लोर...देखें वीडियो
गुरुग्राम साइबर सिटी की सड़कों पर युवा गाड़ियों में स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन स्टंटबाजी का कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा है। अब गुरुग्राम में शराब के नशे में युवकों ने चलती स्कॉर्पियो गाड़ी की छत पर बैठकर स्टंट किया है। स्टंट करने के दौरान युवक स्कॉर्पियो की छत नाच भी रहे हैं। गाड़ी के पीछे चल रही एक अन्य गाड़ी के चालक ने स्टंट का यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 12, 2026, 18:13 IST
गुरुग्राम: चलती स्कॉर्पियो की छत बनी डांस फ्लोरदेखें वीडियो #SubahSamachar
