कानपुर कैंट के बदलीपुरवा में छा रहा अंधेरा, पेड़ों की डालियों से ढकीं हैं स्ट्रीट लाइटें

कानपुर कैंट क्षेत्र के बदलीपुरवा, वार्ड नंबर- दो में लालकुर्ती से छबीलपुरवा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पेड़ों की अनियंत्रित डालियों और झाड़ियों के कारण स्ट्रीट लाइटों की रोशनी ढक गई है। इसके चलते पूरे रास्ते में अंधेरा छाया रहता है, जिससे रात के समय राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने छावनी परिषद से पेड़ों की छंटाई कराने और मार्ग पर रोशनी की समुचित व्यवस्था की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 06:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर कैंट के बदलीपुरवा में छा रहा अंधेरा, पेड़ों की डालियों से ढकीं हैं स्ट्रीट लाइटें #SubahSamachar