Hamirpur: डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- संयुक्त कार्यालय भवन में जगह के लिए डिमांड भेजें विभाग
जिला मुख्यालय हमीरपुर में नए संयुक्त कार्यालय भवन के निर्माण के लिए आवश्यक औपचारिकताएं आरंभ की जा रही हैं। भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित चर्चा के लिए शनिवार को हमीर भवन में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा जिला सचिवालय के विभिन्न भवनों की जगह एक नया संयुक्त कार्यालय भवन बनाने का प्रस्ताव है। नए प्रस्तावित संयुक्त कार्यालय भवन के अलग-अलग ब्लॉकों में आम जनता से जुड़े अधिक से अधिक विभागों के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे, ताकि लोगों को विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं एक जगह पर ही आसानी से उपलब्ध हो सकें। वर्तमान में उपायुक्त कार्यालय परिसर एवं इसके आसपास के भवनों में संचालित किए जा रहे विभिन्न विभागों के अलावा हमीरपुर शहर में अन्य स्थानों पर अपने भवनों में या किराये के भवनों में चलाए जा रहे विभागों को भी नए मिनी सचिवालय में जगह दी जाएगी। बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 15:35 IST
Hamirpur: डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- संयुक्त कार्यालय भवन में जगह के लिए डिमांड भेजें विभाग #SubahSamachar
