Video: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने की शपथ दिलाई

आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर गुरुवार को उपायुक्त जतिन लाल ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद के खिलाफ शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि को हर वर्ष आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है और विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई जाती है। उपायुक्त ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जनता, विशेषकर युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखना है। उन्होंने मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अभिषेक मित्तल, एएसपी संजीव भाटिया व सुरेंद्र शर्मा, अन्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने भाग लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 21, 2026, 16:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने की शपथ दिलाई #SubahSamachar