दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर के दो शार्प शूटरों को कोल्हापुर से दबोचा
महाराष्ट्र के कोल्हापुर से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर कपिल सांगवान के दो शार्प शूटरों, सौरभ लाकड़ा और योगेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 4500 किलोमीटर के लंबे पीछा करने के बाद हुई। आरोपियों के पास से दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों युवक हरियाणा के झज्जर के बादली में एक युवक की हत्या के मामले में वांछित थे और गैंगस्टर कपिल सांगवान के इशारे पर काम कर रहे थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 15:50 IST
दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर के दो शार्प शूटरों को कोल्हापुर से दबोचा #SubahSamachar
