VIDEO: कड़ी सुरक्षा के बीच दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

दालमंडी चौड़ीकरण योजना को लेकर सोमवार को मकानों को ध्वस्त करने की बड़ी कार्रवाई की जा रही है। संबंधित विभाग की ओर से21 भवनों को ध्वस्त करने के लिए चिह्नित किया गया है। कार्रवाई को लेकर सुबह एसीपी दशाश्वमेध द्वारा पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया गया। इसके बाद भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के बीच दालमंडी में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई। कार्रवाई के बीच किसी ने विरोध में पेट्रोल फेंककर आग लगा दी। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को पीछे हटने के लिए कहा गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 10:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: कड़ी सुरक्षा के बीच दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू #SubahSamachar