हिसार: घने कोहरे के चलते रोडवेज-ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक, जनजीवन बाधित
मंगलवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। सोमवार की रात से ही कोहरा छाने लगा था। सुबह तक कोहरा इतना गहरा गया कि दृश्यता 10 मीटर तक रह गई। सुबह साढ़े दस बजे तक शहर के अंदर के हिस्सों में भी घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश तथा बादलवाही रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है। परंतु 31 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 दिसंबर रात्रि से 1 जनवरी के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादलवाही रहने तथा कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रहने की संभावना है। परंतु 2 जनवरी से 5 जनवरी के दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में कोल्ड वेब की स्थिति बनी हुई है। जिसमें कोहरा छाए रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। इस समय हल्की बारिश किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच पश्चिम विक्षोभ के चलते छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 30, 2025, 10:36 IST
हिसार: घने कोहरे के चलते रोडवेज-ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक, जनजीवन बाधित #SubahSamachar
