जींद में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, बोले- बंगाल में अब अच्छे शासन की शुरुआत

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बंगाल में राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों का अंत करने का काम किया है। उन्होंने ममता बनर्जी को तानाशाही रवैये वाली नेता बताते हुए आरोप लगाया कि उनके शासन में बंगाल के लोगों पर अत्याचार हुआ। डॉ. मिड्डा ने कहा कि जिस प्रकार पौराणिक कथाओं में राक्षसों के नाश पर देवताओं ने खुशी मनाई थी, उसी तरह बंगाल में भाजपा की जीत के बाद लोगों की आंखों में नई उम्मीद और चमक देखने को मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि अब राज्य में अच्छे शासन की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि दोबारा ममता बनर्जी की सरकार बनती, तो बंगाल को बांग्लादेश बनने से कोई नहीं रोक सकता था। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बंगाल को सुरक्षित दिशा मिली है। ममता बनर्जी द्वारा भाजपा पर सीटों की चोरी के लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मिड्डा ने कहा कि यह उनकी हताशा का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनावों के दौरान सैकड़ों लोगों की हत्या हुई और आम जनता में भय का माहौल था, लेकिन भाजपा ने लोगों को उस डर से बाहर निकालने का काम किया। डॉ. मिड्डा ने आगे कहा कि बंगाल के बाद अब पंजाब में भी भाजपा अपनी स्थिति मजबूत करेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 11:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जींद में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, बोले- बंगाल में अब अच्छे शासन की शुरुआत #SubahSamachar