धुंधकारी प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु, पूर्व मंत्री ने की पूजा
बिस्कोहर के अहिरौली पड़री स्थित पडेश्वर नाथ मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा एवं रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास राकेश शास्त्री महाराज ने धुंधकारी प्रसंग सुनाते हुए कुसंगति के दुष्परिणाम और भागवत श्रवण के महत्व पर प्रकाश डाला। भजनों व भगवान गणेश की जीवंत झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूर्व मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 11:34 IST
धुंधकारी प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु, पूर्व मंत्री ने की पूजा #SubahSamachar
