रामनवमी पर भंडारे में भक्तों में जयकारे के बीच ग्रहण किया खीर का प्रसाद, VIDEO

राम सत्संग मंडल की ओर से राम नवमी के मौके पर पीडीडीयू जंक्शन के समीप प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में खीर का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में भक्तों ने जयकारे के बीच प्रसाद किया। इस मौके पर आयोजक रंजन साह और राजकुमार गुप्ता ने कहा कि सेवा, समर्पण का हर संभव प्रयास हर जन-जन को करना चाहिए। भगवान राम के जन्म के मौके पर लोगों का मुंह मीठा होना चाहिए। कहा कि सच्ची मानवता इक दूसरे को सहयोग करने से ही है। हम सबको सदैव स्वयं सेवक के रूप समर्पित रहना चाहिए। इसके पूर्व सुबह 8 बजे प्रसाद का वितरण शुरू हुआ। इस मौके पर एक हजार से अधिक भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर कुंदन सिंह, डॉ. चंदन सिंह, राजकुमार गुप्ता, भरत अग्रहरि, जिंदू जायसवाल, चंद्र प्रकाश गुप्ता, चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा, गोपाल जायसवाल, विजय विश्वास, नंद गोपाल पटेल, संजय शर्मा, मनोज गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 17:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रामनवमी पर भंडारे में भक्तों में जयकारे के बीच ग्रहण किया खीर का प्रसाद, VIDEO #SubahSamachar