Dharamshala: आरसी काटोच की अध्यक्षता में जनचेतना की बैठक का आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
धर्मशाला के निजी होटल में सोमवार को जनचेतना की बैठक का आयोजन किया। अध्यक्ष आरसी कटोच ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सदस्य ने स्मार्ट सिटी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में स्ट्रीट लाइट्स, सार्वजनिक शौचालय, सिवरेज की समस्या आदि मुख्य मुद्दे रहे। आरसी काटोच ने कहा कि जल्द ही जनचेतना का क्यूआर कोड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में स्मार्ट सिटी के आयुक्त जफर इकबाल को आमंत्रित किया गया था। लेकिन किसी कारणवश आयुक्त बैठक में नहीं पहुंच पाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 09, 2026, 12:19 IST
Dharamshala: आरसी काटोच की अध्यक्षता में जनचेतना की बैठक का आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा #SubahSamachar
