फतेहाबाद में नहीं सुलझा विवाद, तीसरे दिन भी वर्क सस्पेंड, किया प्रदर्शन
पार्किंग में पुलिसकर्मी के गाड़ी खड़ी करने का विवाद नहीं सुलझ रहा है। बुधवार को जिले में वकीलों का वर्क सस्पेंड तीसरे दिन भी जारी है। वकीलों ने बुधवार को प्रदर्शन भी किया। डीएसपी के रीडर का सिक्योरिटी गार्ड व वकील के साथ हुए विवाद का दो दिन बाद भी निपटारा नहीं हो सका। अब पुलिस से बढ़ी नाराजगी के बाद फतेहाबाद बार एसोसिएशन ने हरियाणा व पंजाब के सभी जिलों की बार एसोसिएशनों से समर्थन मांगा है। बता दें कि सोमवार कको कोर्ट परिसर की पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर सोमवार को डीएसपी जगदीश काजला के रीडर मुकेश कुमार का सिक्योरिटी गार्ड व एक वकील के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद वकीलों ने वर्क सस्पेंड कर दिया। बार एसोसिएशन कार्रवाई पर अड़ी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 21, 2026, 11:41 IST
फतेहाबाद में नहीं सुलझा विवाद, तीसरे दिन भी वर्क सस्पेंड, किया प्रदर्शन #SubahSamachar
