झज्जर: ड्रेन नंबर-8 की होगी सफाई, 91.78 लाख रुपये होंगे खर्च
पिछले साल मानसून में रोद्र रूप दिखाने वाली आउटफॉल ड्रेन-8 की वजह से कई गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। इस बार ऐसा न हो, इसके लिए सिंचाई विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। सिंचाई विभाग की तरफ से इस बार मार्च माह में ही आउटफॉल ड्रेन नंबर-8 की सफाई के लिए टेंडर लगा दिया गया है, जो इसी महीने खुल जाएगा। उम्मीद है कि अप्रैल में वर्क ऑर्डर जारी करके इसकी सफाई का काम करवाया जाए। लगभग 45.590 किलोमीटर लंबी इस ड्रेन पर लगभग 91.78 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। विभाग की तरफ से ड्रेन में जमी गाद की सफाई करवाई जाएगी। इसके अलावा पटरियों को मजबूत किया जाएगा, जिससे बाहर की मिट्टी ड्रेन में न आए और ड्रेन की मिट्टी बाहर नहीं जा सकेगी। सिंचाई विभाग की तरफ से ऐसे कई गांव चिहिन्त कर लिए गए हैं। सिंचाई विभाग की तरफ से 13 मार्च तक टेंडर के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उसके बाद उसे खोलकर वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। गांव व शहर की पानी निकासी का मुख्य जरिया ड्रेन ड्रेन नंबर-8 से झज्जर शहर के अलावा जिले से कई गांवों से गंदे पानी की निकासी की जाती है। यह ड्रेन रोहतक जिले से आती है और झज्जर के कई गांवों से गुजरती है। इसमें खेतों के अलावा अन्य गंदे पानी की निकासी की जाती है। मानसून के दौरान भी सारा पानी इसी ड्रेन में ही छोड़ा जाता है ताकि स्थिति खराब न हो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 10, 2026, 14:56 IST
झज्जर: ड्रेन नंबर-8 की होगी सफाई, 91.78 लाख रुपये होंगे खर्च #SubahSamachar
