दिल्ली: छोटे ढाबों पर लौटा लकड़ी का चूल्हा, आग के साथ धुएं में पक रहा खाना
दिल्ली में गहराते गैस संकट ने अब छोटे ढाबों और रेहड़ी-पटरी पर खाना बेचने वालों की रोजी-रोटी पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि जहां पहले एलपीजी सिलेंडर की नीली लौ पर दाल-रोटी और सब्जी पकती थी, अब वहां लकड़ी और कोयले के चूल्हे जल रहे हैं। धुएं के बीच खाना बनाना मजबूरी बन गया है और बढ़ती लागत ने छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 20:58 IST
दिल्ली: छोटे ढाबों पर लौटा लकड़ी का चूल्हा, आग के साथ धुएं में पक रहा खाना #SubahSamachar
