कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते मई में नारनौल स्टेशन से गुजरेगी 14 ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसकी वजह से 14 ट्रेन नारनौल से गुजरेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यार्ड में किए जा रहे तकनीकी कार्य के कारण विभिन्न रेलगाड़ियों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 12 मई को दिल्ली सराय से और गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम- जैसलमेर रेलसेवा 3 मई से आठ मई, 12 मई से 14 मई तक काठगोदाम से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज रेलसेवा 12 मई को अजमेर से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा आठ मई को पोरबंदर से और गाड़ी संख्या 19416 श्रीमातावैष्णोदेवीकटरा-साबरमती रेलसेवा जो 5 व 12 मई को श्रीमातावैष्णोदेवीकटरा से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा 9 मई को पोरबंदर से प्रस्थान और गाड़ी संख्या 20940 सुल्तानपुर-साबरमती रेलसेवा 13 मई को सुल्तानपुर से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली रेलसेवा जो 11 मई को भुज से प्रस्थान और गाड़ी संख्या 12983, अजमेर-चंडीगढ रेलसेवा 12 मई को अजमेर से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 14311 बरेली-भुज रेलसेवा 12 मई को बरेली से प्रस्थान और गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा 11 मई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19602 न्यू जलपाईगुडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा 11 मई को न्यू जलपाईगुडी से प्रस्थान और गाड़ी संख्या 20939 साबरमती-सुल्तानपुर रेलसेवा 12 मई को साबरमती से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर रेलसेवा 11 मई को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी। यह सभी ट्रेन रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2026, 11:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते मई में नारनौल स्टेशन से गुजरेगी 14 ट्रेन #SubahSamachar