रिसर्च: अंडा खाने से घट सकता है अल्जाइमर का खतरा
नई दिल्ली। बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त कमजोर होना और डिमेंशिया जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में खानपान से जुड़ी एक रिसर्च में अंडे को दिमागी सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है। न्यूट्रियंट्स जनरल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, जो लोग हफ्ते में करीब 5 अंडे खाते हैं, उनमें अल्जाइमर और डिमेंशिया का खतरा कम पाया गया। शोध में नियमित अंडा सेवन करने वालों की मानसिक क्षमता बेहतर देखी गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, अंडे में मौजूद कोलीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क की कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं और याददाश्त को बेहतर रखने में मदद करते हैं। मानव व्यवहार एवं संबद्ध संस्थान के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ ओम प्रकाश ने कहा कि अंडे का संतुलित सेवन फायदेमंद है, लेकिन बेहतर असर के लिए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली भी जरूरी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 19:29 IST
रिसर्च: अंडा खाने से घट सकता है अल्जाइमर का खतरा #SubahSamachar
