एएमयू की चाय संस्कृति बन चुकी है पूरे कैंपस की धड़कन, यह कहते हैं चाय के दीवाने

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि कैंपस की पहचान बन चुकी है। यहां हर कप के साथ दोस्ती गहराती है, हर चुस्की के साथ बहस जन्म लेती हैं और यादें बनती हैं। लाइब्रेरी कैंटीन से लेकर हॉस्टल और चाय की दुकानों तक, हर जगह चाय की खुशबू और छात्रों की महफिलें नजर आती हैं। यूनिवर्सिटी में करीब 37 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें से 20 से 22 हजार छात्र 20 हॉलों में रहते हैं। सुबह होते ही हर हॉल में चाय की केतली चढ़ जाती है। एक हॉल में प्रतिदिन औसतन 25 लीटर दूध की चाय बनती है। इस तरह पूरे कैंपस में रोज करीब 625 लीटर दूध केवल चाय के लिए खर्च होता है, जिस पर लगभग 40 हजार रुपये प्रतिदिन खर्च किए जाते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 21, 2026, 16:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


एएमयू की चाय संस्कृति बन चुकी है पूरे कैंपस की धड़कन, यह कहते हैं चाय के दीवाने #SubahSamachar