जलभराव के बीच ई-रिक्शा पलटने से वृद्ध की मौत, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
चंदौसी के मोहल्ला सीकरी गेट स्थित सलीम की पुलिया पर जलभराव के बीच एक ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार शेर सिंह (60) गांव दासपुर थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि सीकरी गेट पर मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती में नाला निर्माण कार्य के चलते सीकरी गेट और सलीम की पुलिया, मोहल्ला पंजाबियान पर पिछले एक महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। शेर सिंह आशीष गार्डन धर्मशाला से डेकोरेशन का सामान लेकर गणेश कॉलोनी स्थित दुकान पर ई-रिक्शा से जा रहे थे, तभी जलभराव के कारण रिक्शा पलट गया और यह हादसा हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 19:09 IST
जलभराव के बीच ई-रिक्शा पलटने से वृद्ध की मौत, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन #SubahSamachar
