बहादुरगढ़: बादली में बिजली निगम के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर तीसरे दिन किया प्रदर्शन
एचएसईबी वर्कर यूनियन से संबंधित कर्मचारियों ने तीसरे दिन धरना प्रदर्शन किया व सरकार से मांग की। उन्होंने अपनी मांग में कच्चे कर्मचारियों को उचित माध्यम के द्वारा पक्का करने, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान यूनियन प्रधान प्रवीण ने बताया कि ऑनलाइन पॉलिसी रद्द कर यूटिलिटी ट्रांसफर पॉलिसी लागू की जाए और यह सब जल्दी से जल्दी अमल में लाया जाए। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार को चेताया कि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन और प्रदर्शन किए जाएंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 09:16 IST
बहादुरगढ़: बादली में बिजली निगम के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर तीसरे दिन किया प्रदर्शन #SubahSamachar
