बिल मांगने पर विद्युतकर्मी और उपभोक्ता भिड़े, नंदनपुरा विद्युत उपकेंद्र का मामला, पुलिस ने शांत कराया
नंदनपुरा विद्युत उपकेंद्र पर बिल को लेकर विद्युतकर्मी एवं उपभोक्ता के बीच विवाद हो गया। उनके बीच गाली गलौज हुई। मारपीट भी हुई। इससे वहां हंगामा मच गया। विद्युत विभाग के अफसरों के साथ पुलिस पहुंच गई। किसी तरह मामला शांत कराया। सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे सीपरी बाजार निवासी एक उपभोक्ता हेल्प डेस्क पर बिल लेने पहुंचा था। यहां तैनात सूरज श्रीवास ने बिल देने से मना कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई। सूरज ने बाहर निकलकर उपभोक्ता को पीट दिया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। एसडीओ पुष्पेन्द्र सिंह भी पहुंच गए। सीपरी थाना पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। अधिशासी अभियंता (कॉमर्शियल) विवेक कुमार का कहना है कि उपभोक्ता ने कर्मचारी से अभद्रता की थी। माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 06:33 IST
बिल मांगने पर विद्युतकर्मी और उपभोक्ता भिड़े, नंदनपुरा विद्युत उपकेंद्र का मामला, पुलिस ने शांत कराया #SubahSamachar
