फतेहाबाद: एसडीओ के मनमाने रवैये के खिलाफ बिजली कर्मियों का प्रदर्शन
उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) सिटी सब-डिवीजन के प्रांगण में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन का विरोध प्रदर्शन लगातार छठे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सोमवार सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटे का रोष प्रदर्शन कर निगम और अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता सब-यूनिट प्रधान अशोक कुमार ने की, जबकि मंच संचालन सचिव सतबीर सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से यूनिट संगठनकर्ता मंजीत जागलान (एएफएम) मौजूद रहे। मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रधान अशोक कुमार ने एसडीओ सिटी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने मनमाने रवैये के चलते कर्मचारियों से 12-12 घंटे ड्यूटी करवा रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। इसके अतिरिक्त, सिटी सब-डिवीजन में पर्याप्त संख्या में जेई होने के बावजूद एक लाइनमैन को चार्ज दिया गया है, जो विभागीय कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 09, 2026, 12:00 IST
फतेहाबाद: एसडीओ के मनमाने रवैये के खिलाफ बिजली कर्मियों का प्रदर्शन #SubahSamachar
