नवंबर 2025 में खुला एलिवेटेड रोड, नीचे की सड़क अब भी उखड़ी और अधूरी

नोएडा में अगाहपुर से एनएसईजेड तक 608 करोड़ रुपये से बने 4.5 किलोमीटर के भंगेल एलिवेटेड रोड पर भले नवंबर से वाहन फर्राटा भर रहे हैं। लेकिन एलिवेटेड के नीचे लाखों आबादी रोज कीचड़, गंदगी, उखड़ी सड़क पर लाखों लोग सफर कर रहे हैं। कारण एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क का अब तक न बनना है। प्राधिकरण को यह सड़क एलिवेटेड रोड के साथ ही बनवानी थी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिर नवंबर-2025 में नीचे की उखड़ी सड़क छोड़कर ऊपर का एलिवेटेड रोड खोल दिया गया था। दावा किया गया कि सेतु निगम से इस सड़क का निर्माण तीन महीने में करवाया जाएगा। सेतु निगम ने काम भी शुरू किया लेकिन टुकड़ों में जहां-तहां हुआ है। बीच-बीच में उखड़ी और अधूरी सड़क पड़ी हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 17:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नवंबर 2025 में खुला एलिवेटेड रोड, नीचे की सड़क अब भी उखड़ी और अधूरी #SubahSamachar