फतेहाबाद के टोहाना में लुट के दो आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपियों के पैर में लगी गोली

शहर में गौरव ट्रेडिंग कंपनी में हुई लूट के मामले में सीआईए टोहाना ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कमल उर्फ बच्ची और मोनू उर्फ मोनी के रूप में हुई है। गोली लगने से घायल हुए दोनों आरोपियों को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यह घटना बुधवार शाम को हुई थी, जब तीन हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल के बल पर गौरव ट्रेडिंग कंपनी से करीब डेढ़ लाख रुपये लूटे थे। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही बलियाला निवासी उदित नामक एक आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। अब बाकी बचे दोनों आरोपियों को भी घटना के 72 घंटे के भीतर काबू कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के पास मोटरसाइकिल और देशी कट्टे थे, जिनसे उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 07, 2026, 09:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फतेहाबाद के टोहाना में लुट के दो आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपियों के पैर में लगी गोली #SubahSamachar